भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के चंगोराभाठा स्थित दक्षिणमूर्ति विद्यापीठ स्कूल में कुछ लोगों ने घुसकर प्रिंसिपल की बेरहमी से पिटाई कर दी. इससे स्कूल में सनसनी मच गया। विद्यालय में अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसके बाद छात्रों को स्कूल में तुरंत छुट्टी दे दी गयी|
पुलिस ने प्रिंसिपल पर हमला करने वालों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरेश्वर निवासी अविनाश मिश्रा दक्षिणमूर्ति विद्यापीठ स्कूल के प्रिंसिपल हैं। शनिवार को स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता थी।
इसी बीच एक कार स्कूल के मैदान में घुस गई। चार लोग वहां से निकले. एक व्यक्ति ने अपना परिचय सत्यनारायण तिवारी के रूप में दिया. वह एक छात्रा का रिश्तेदार है। वह गाली-गलौज करने लगा. उनके साथियों ने स्कूल में हंगामा किया और प्रिंसिपल मिश्रा की पिटाई कर दी |
स्कूल शिक्षक ने हस्तक्षेप किया तो इसके बाद आरोपी भाग गये। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

