प्रदेश में अपना कहर और बढ़ा सकती है ठण्ड ,अगले 5 दिनों में पारा 2-3 डिग्री तक गिर सकता है..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राज्य में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड के बीच गुनगुनी धूप खिली हुई है। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई। इससे पहले चक्रवात ने राज्य में हाहाकार मचा दिया था, जिसके कारण लोगों को भारी बारिश व ठण्ड का सामना करना पड़ा था|



चक्रवात का असर कम होते ही राज्य में बादल छंटने लगे, जिससे ठंड और बढ़ गयी. इसके चलते राज्य में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है। छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ गई है. 5अगले  दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में आज सुबह कड़ाके की ठंड पड़ने और दोपहर में भी आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। 

राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी छिटपुट बारिश संभव है. राजधानी रायपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री है. इसके अलावा कल से ठंड और कोहरा भी बढ़ेगा. इसके अतिरिक्त, दोपहर भर आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut