भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम लगातार कॉलोनियों और वहां किये जा रहे अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में की टीम ने शुक्रवार को कुरूद क्षेत्र में कार्यवाही की| सुबह से शाम तक चले इस ऑपरेशन में कई अवैध कॉलोनियों के इमारतों के लिए बनाये गए संरचना को तोड़ने का काम किया गया।
भिलाई नगर निगम की जोनल कमिश्नर ऐशा लहरे, बिल्डिंग परमिशन अधिकारी हिमांशु देशमुख और तहसीलदार गुरुदत्त पंचभाये की टीम पुलिस के साथ शुक्रवार दोपहर को कार्रवाई के लिए निकली थी। टीम सबसे पहले कुरुद स्थित सीएम मेडिकल कॉलेज एरिया पर पहुंची।
वहां उन्होंने अवैध जमीन पर बनी 50 से ज्यादा इमारतों की संरचनाओं गिराने का काम किया. इस दौरान लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया.
विरोध के बाद भी निगम की कार्रवाई चालु रही |निगम की टीम ने लोगों द्वारा कराए गए डीपीसी व अधूरा निर्माण को भी ध्वस्त किया।
सीएम कॉलेज रोड पर कार्रवाई के बाद की निगम टीम शाम करीब 4 बजे कुरूद तालाब के पास अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करने पहुंची। टीम ने बताया कि यहां न केवल दर्जनों अवैध मकान बनाये गये हैं साथ ही कई लोगों ने बोर खुदवाकर डीपीसी करना भी शुरू कर दिया है |
निगम के अधिकारियों ने वहां बने मकानों को नहीं तोड़ा, लेकिन जमीन का सीमांकन करने वाले दीवार व बाउंड्री को तोड़ने का आदेश दे दिया|

