अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के पास से 51 लाख रुपये माल बरामद......

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गौरेला, पेंड्रा, मरवाही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस लगातार नकेल कस रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है|सह आरोपियों के पास से कुल 160 किलो गांजा, दो कार, पांच मोबाइल फोन समेत 51 लाख रुपये का माल बरामद हुआ|

पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है  दरअसल, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. गौरेला थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दो अलग-अलग कारों में गांजा लेकर ओडिशा से बिलासपुर और रतनपुर होते हुए मध्य प्रदेश के अनूपपुर की ओर जा रहे हैं| उच्च पदस्थ अधिकारियों ने तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया।

 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

गौरेला थाना और साइबर सेल की टीम ने खोडरी तिराहा के पास नाकाबंदी कर बिलासपुर दिशा से आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एक्यू 8105 रेनॉल्ट ट्रीबर कार सीजी 13 एबी 5967 मारुति ब्रेजा कार की जांच की। जांच के दौरान रेनॉल्ट ट्राइबर कार में 60 किलो और मारुति ब्रेज़ा कार में 100 किलो गांजा मिला| दोनों वाहन, 160 किलो गांजा और चार आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया। गौरेला पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के  धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की जा रही है|