भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में अफसर के मकान से चोरी का मामला प्रकाश आया है | जानकारी के अनुसार दुर्ग कातुल बोड़ के रहवासी बटालियन अफसर अपने पैतृक गांव गए थे, इसी दौरान चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और घर में रखे गहने और पैसे लेकर गायब हो गये |अफसर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
मिडिया जानकारी के अनुसार मोहन नगर पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता उत्तम राव महाजन (53) हरि नगर वार्ड नंबर - 59 , कातुलबोर्ड के रहने वाले है व प्रथम बटालियन भिलाई में सहायक उप-निरीक्षक (एपीसी) के पद पर पदस्थ है ।
15 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव वाघाड़ी, महाराष्ट्र चले गए। 21 दिसंबर की रात करीब 11:45 बजे जब वह लौटे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो अलमारी और दीवान खुला हुआ था और सामान बिखरा हुआ था।
अलमारी में रखे गुल्लक में रखे नकदी 15 हजार रुपये तथा दीवान के अन्दर कपड़े में 2 जोड़ी चांदी की पायल, 2 नग चांदी की बिछीयां, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, 2 सोने की नथनी गायब थी जिसकी कुल कीमत करीब 55 हजार रुपए आंकी गयी है| रिपोर्ट के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ की धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

