बाइक एजेंसी के नाम पर डीलर से 56 लाख की धोखाधड़ी...........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर में एक बाइक एजेंसी धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ था।आरोपी सब डीलर खूबचंद देवांगन ने 56 लाख 3 हजार 5 सौ 26 रुपये की धोखाधड़ी की।




                                                 


इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने खुबचंद देवांगन के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है| दरअसल, जांजगीर में गट्टानी होंडा के जीएम ने बताया है कि चांपा के खूबचंद देवांगन को केसी होंडा नामक एजेंसी का सब-डीलर बनाया था|

जहां से उन्हें मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, बिल आदि प्राप्त होते थे।
2022 में, जब फरवरी और मार्च में अंतिम में हिसाब देखने पर सब डीलर से 56 लाख 3 हजार 5 सौ 26 रुपए का बकाया राशि का भुगतान लेना था। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut                                    

 सब डीलर ने केसी होंडा चांपा की ओर से धोखाधड़ी से रसीदें जारी कीं और पंजीकरण पूरा किया। ख़ासियत यह है कि उप-विक्रेता ने एजेंसी को बकाया राशि नहीं दी है और 56 लाख 3 हजार 5 सौ 26 रुपए की राशि एजेंसी को देने से इनकार कर दिया है। इस घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने खूबचंद देवांगन पर अपराध दर्ज कर लिया है व जांच जारी है|