मोदी - शाह की के 6 चक्रव्यूह जिसने छत्तीसगढ़ की तख्ती पलट दी.............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ में चुनावी जीत का दावा करने वाली कांग्रेस को बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। चुनाव सर्वेक्षणों में, राजनीतिक टिप्पणीकारों ने बघेल सरकार की फिर से सत्ता ने वापसी करार दिया, लेकिन जनता ने बघेल सरकार को सिरे से ख़ारिज कर दिया| उत्तर भारत के जिन तीन राज्यों में चुनाव परिणाम जारी हुए उनमें सबसे चौंकाने वाला परिणाम छत्तीसगढ़ का रहा। इन नतीजों ने राजनीतिक टिप्पणीकारों को भी हैरान कर दिया। भाजपा ने उस राजनेता को हरा दिया जिसने भविष्यवाणी की थी कि श्री बघेल दुबारा  सत्ता पर वापसी करेंगे | लेकिन बीजेपी ने उनहे पटखनी दे दी|


 पर सवाल ये उठता है कि यहाँ बीजेपी की जीत कैसे हुई? और किस रणनीति के साथ काम किया, किस तरह से खुद  मजबूत किया आइये समझते हैं...

1) चुनावी जीत के लिए जातीय समीकरण ने अहम रोल अदा की|. प्रदेश में ओबीसी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले भूपेश बघेल को बीजेपी ने घेरकर रखा. यही वजह रही कि इस बार कांग्रेस ओबीसी की अलग-अलग जातियों का समीकरण बैठाने में सफल नहीं रही| छातिश्गढ़ में साहू समाज का एक बड़ा वोट बैंक है जिसने 2018 के चुनावों में कांग्रेस को वोट किया था पर  इस बार वो भाजपा के साथ दिखी| कांग्रेस का  दूसरा सबसे बड़ा वोट बैंक ग्रामीण क्षेत्रो से था वहां से भी उनकी उम्मीद टूट गयी|  बीजेपी ने गांव और किसान के उस वोटर में बेहतर चुनावी प्रबंधन कर सेंधमारी की. यही वजह रही कि जो जातियां कांग्रेस को वोट करती रहीं इस बार उससे दूरी बनायीं रखी| 

2) जनसंगठन -2018 में बीजेपी के सत्ता से बाहर होने के बाद उसने अपने संगठन पर काम किया और उसे बूथ स्तर तक ले गई. जब तक कांग्रेस सत्ता में थी, तब तक वह इस भ्रम में रही कि वह सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस संगठन ने पोलिंग बूथ स्तर पर नियंत्रण नहीं रखा है और मतदाताओं को उनके घरों से निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. सरकार और संगठन के बीच एक तरह की दूरी भी थी. और बीजेपी ने अपने संगठन के जरिए इसका फायदा उठाया और आज नतीजे सामने हैं|

3) एमपी और राजस्थान की तरह बीजेपी ने यहां भी बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है. केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह हों या सांसद विजय बघेल, सभी ने प्रदेश की राजनीति में पहुंच बना ली है। इससे जनता में यह संदेश गया कि राज्य का मुख्यमंत्री कोई भी बने, कमान पूरी तरह से दिल्ली में ही रहेगी। बीजेपी ने रमन सिंह को सीएम का चेहरा नहीं बनाया और न ही किसी का नाम लिया. इसके चलते बड़े नेताओं के समर्थक अपने नेताओं के लिए एकजुट हुए और बूथ स्तर पर संगठन को इस उम्मीद से मजबूत किया कि सरकार बनने पर हमारा नेता ही सीएम का चेहरा बनेगा. इसी रणनीति की बदौलत बीजेपी उन्हें सत्ता में लाने में कामयाब रही|

4) राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि सीएम चेहरों के नाम का खुलासा न करके बीजेपी अन्य राज्यों की तरह यहां भी आदिवासियों तक अपनी पकड़ बना ली । क्योंकि ये जनजाति रमन सिंह से असंतुष्ट थी. इस कारण से, 2018 में बड़ा आदिवासी वर्ग कांग्रेस में चला गया। इस बीच, ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा छत्तीसगढ़ के लिए एक आदिवासी सीएम को चुनेंगे|

बघेल सरकार को अलग-थलग करने के लिए बीजेपी ने पुराने हथकंडे अपनाए. उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े कई मुद्दे उठाए. चाहे पीएससी घोटाला हो या महादेव एप , बीजेपी सभी मुद्दों पर बघेल सरकार पर कड़ा दबाव बनाती रही है. ये मुद्दे अभी भी मीडिया में सबसे आगे थे. इससे छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया है |

5) भाजपा की हिंदुत्व नीतियों ने छत्तीसगढ़ में भी जीत का रास्ता खोला । बीजेपी ने बीरमपुर,  कवर्धा और बेमेतरा में कुछ खास समुदायों के खिलाफ लड़ाई को बड़ा मुद्दा बनाया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया. वहीं, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा और योगी आदित्यनाथ के बीच बातचीत के जरिए बीजेपी ने हिंदुत्व के मुद्दों पर अपनी आवाज मजबूत की और वोटरों को अपनी ओर खींचा|

6) छत्तीसगढ़ में, भाजपा ने एक दलीय सरकार ने केंद्र और राज्य सरकारों के बीच एकजुटता सुनिश्चित कीं। बीजेपी का दावा है कि देश के विकास के लिए डुअल इंजन सरकार कारगर होगी. लोग सरकार की डबल इंजन बात पर भरोसा भी जताया हैं। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर ट्वीट भी किया था कि इस बार छत्तीसगढ़ में मेरे चुनाव प्रचार के दौरान मेरा अनुभव अभूतपूर्व था।

साथ ही बीजेपी ने मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू करने का वादा किया था. घोषणा की गई कि महिलाओं को सालाना 12,000 रुपये मिलेंगे. शायद इसी योजना से बीजेपी महिलाओं का भरोसा जीतने में कामयाब रही है.

इसके अलावा, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के किसानों को थोक में धान का पैसा देने का वादा किया है। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपये का भुगतान करने का वादा किया गया था. वहीं कांग्रेस सरकार किसानों को यह रकम तीन से चार किस्तों में दे रही थी |