इसी बीच आरोपी प्रेमी देवेन्द्र जो की मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का निवासी है उसकी कही और शादी तय हो चुकी थी ये बात महिला को नागवार गुजरी और दोनों के मध्य इस बात को लेकर विवाद होने लगा तथा महिला अपने प्रेमी की शादी कहीं होने नहीं देना चाहती थी |
विवाद के बीच में महिला ने प्रेमी को थप्पड़ मार दिया इसके बाद गुस्साए प्रेमी ने महिला को ईटा फेक कर मारा साथ ही उसका गला भी दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी |
इसके बाद आरोपी ने महिला के शव को महिला के घर के बेड बॉक्स में छिपा दिया और फरार हो गया | दो दिन तक महिला का कुछ पता नहीं चलने पर उसके दामाद ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में करवाई तथा पुलिस ने महिला के घर में जब दबिश दी जहां पर बदबू का अहसास होने लगा जब बेड बॉक्स को खोल कर देखा गया तो उसमे महिला की डेड बॉडी थी |
आस-पास पूछताछ करने पर पता चला की उसका किरायेदार भी गायब है | आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को अलीगढ़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसना अपना जुर्म भी कबुल कर लिया है |

