भिलाई की युवती से ठगे गए 61 हजार रूपये ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, सतर्क रहे.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :विवो के एक कर्मचारी को ऑनलाइन रिव्यू के बदले 210 रुपये का इनाम मिला। लालच का जाल फेंककर लड़की को एक लिंक भेजा गया और ज्यादा रुपये जीतने का मौका दिया गया. पहले लड़की को ज्यादा इनाम देकर पैसे कमाने का झांसा दियालड़की से पहले 7 हजार, फिर 15 हजार और फिर 38 हजार 800 रुपये लूट लिए। 



जब उन्होंने नियमों का पालन करने के लिए और पैसे की मांग की, तो पीड़िता को एहसास हुआ कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही है और घटना के एक महीने बाद भिलाई नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार भिलाई सेक्टर 10 की रहने वाली युवती विवो में प्राइवेट काम करती है। 8 नवंबर को लगभग 1:00 बजे होटल के बारे में रेटिंग देने के लिए मोबाइल फ़ोन नंबर पर  इस 1(956)672-8294 नंबर के लिंक के साथ व्हाट्सएप पर भेजा गया था। युवती ने इस पर क्लिक किया और रिव्यू छोड़ने के बाद उन्हें कंपनी की ओर से 210 रुपये का इनाम मिला|

9 नवंबर को टेलीग्राम ऐप पर रेटिंग संदेश फिर से दिखाई दिया और रेटिंग के बाद, उनके यूपीआई खाते में अधिक रूपये जमा किए गए और यह भी कहा गया कि कंपनी से ज्यादा का रिवॉर्ड पाने के लिए फोन पे यूपीआई के माध्यम से 7,000 रुपये का भुगतान करना होगा। 

जब लड़की ने अपने फोन पर एक पेड ऐप के जरिए मुबासिर.इम्तियाज-1 को 7,000 रुपये भेजे, तो 15,000 रुपये दूसरे लिंक के जरिए ट्रांसफर कर दिए गए और 38,000 रुपये अजाउभाई99 की यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर दिए गए। जब बड़ा इनाम नहीं मिला और बदले में उन्होंने लड़की से और पैसे की मांग की तो उसे अहसास हुआ की उसके साथ ठगी हो गयी है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut  

मैसेज में उनसे कहा गया कि अगर आप और पैसे नहीं भेजेंगे तो आपको रिव्यू रिवॉर्ड नहीं मिलेगा और आपके पैसे भी कंपनी जब्त कर लेगी. साइबर ठगी की शिकार हुई युवती ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अब धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है|