रिसाली ,भिलाई के एक बिजनेस मेन से बिजनेस में हाथ बंटाने के नाम पर भतीजे ने विश्वास जीता फिर धीरे धीरे चाचा के खाते से उड़ाया 78 लाख रूपये ,

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नेवई पुलिस ने चाचा-चाची को धोखा देने वाले भतीजे के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने कोर्ट में आरोप लगाया कि उसके भतीजे ने बिजनेस इन्वेस्टमेंट के नाम पर उससे करीब 78 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. फिर पुलिस ने कार्रवाई की|



नेवई पुलिस के मुताबिक, इस्पात नगर निवासी रिसाली ध्रुवज्योति रॉय चौधरी और उनकी पत्नी बीना रॉय चौधरी ने कोर्ट में शिकायत की कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। अदालत ने पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया|

ध्रुवज्योति रॉय चौधरी ने बताया कि सत्यजीत रॉय चौधरी उनके छोटे भाई थे। वह अपनी पत्नी सुमना रॉय चौधरी और बेटे सायंतन के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में रहते हैं। जहां भाई के बेटे के द्वारा बिजनेस इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनसे मोटी रकम ऐंठी गयी | 

जानकारी के मुताबिक आरोपी सायंतन को उनके बिजनेस में हाथ बंटाने के लिए महाराष्ट्र से बुलाया गया था | शिकायत कर्ता को विश्वास में लेकर सायंतन उनके बैंक अकाउंट के एटीएम ,पिन सारी जानकारी जूटा ली और लाकडाऊन में बहाना बनाकर माँ पिता की तबियत का बहाना बनाकर महाराष्ट्र वापस चला गया | 

बाद उसने वहाँ से शिकायत कर्ता के खाते के धीरे धीरे रकम निकलने शुरू करा दिए और बोलने लगा बिजनेस के ऑनलाइन काम को महाराष्ट्र से कर लेगा पर बाद में उसने न कोई पूंजी लौटाई न कोई फायदा बताया तब शिकायतकर्ता  ने आरोपी से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो वह टाल मटोल करने लगा | फिर एक दिन उसने साफ तौर से पैसे देने से मना कर दिया | इसके बाद शिकायतकर्ता  ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाई |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut