79 मामले के अपराधी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कोतवाली रायपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू को साकिन गांधी नगर कालीबाड़ी थाना सिटी कोतवाली रायपुर के विरूद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत धारा 5 (क) एवं (ख) के अंतर्गत जिला बदर का प्रकरण तैयार जिला दण्डाधिकारी रायपुर की ओर प्रस्तुत किया गया था।

रायपुर के जिला जज ने रवि साहू के खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी कर दिया. रवि साहू को रायपुर और रायपुर के सीमावर्ती इलाकों में रहने और घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रवि साहू कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है|

 जिसके खिलाफ थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, जुआ/सट्टा अधिनियम, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट सहित अन्य विभिन्न मामलों के 56 मामले दर्ज हैं। रवि साहू के खिलाफ मामले दर्ज इस तरह रवि साहू के खिलाफ पुलिस स्टेशनों में कुल 79 मामले दर्ज हैं. आज दोपहर उसे पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया |                                                                                                                                  

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut