भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के माना बाल सुधार गृह में गंभीर सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है. जेल में किए गए सुरक्षा उपायों के बावजूद, सात नाबालिग अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक, रविवार के दिन सातों किशोर सुबह छह बजे जेल की पीछे की खिड़की तोड़कर भाग गए |
बताया गया है कि सभी भगोड़े किशोरो को हत्या या हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के लिए सुधार सुविधा में रखा गया था। सभी फरार नाबालिग आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं और इन पर गंज, टिकरापारा और कोतवाली समेत देवेन्द्र नगर थाने में हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। सातों आरोपियों के आसानी से भागने की सीसीटीवी फुटेज देखने से साफ है कि ये शातिर नाबालिग किशोर एक साथ आसानी से और बिना किसी डर के भाग निकले|
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले, सुधार गृह में इन्ही के लोगों के दो समूहों के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी। इस पर बीच-बचाव करने आए संप्रेक्षण गृह के केयर टेकर मोहन साहू को सभी नाबालिगों ने घेर लिया और जमकर पीटा और गमछे से उसका दम घोंटकर जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने केस भी दर्ज किया. गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि माना स्थित बाल गृह से नाबालिग आरोपी भागे हैं।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

