7 वी क्लास के बच्चे ने अपने सहपाठी को चाक़ू मारा, एग्जाम में नक़ल करने नहीं देने पर आया छात्र को गुस्सा दे दिया वारदात को अंजाम , स्कूल में सनसनी......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी , मगरलोड के गैलेक्सी हाई स्कूल में 7 वी क्लास के बच्चे के द्वारा चाकू से हमले का पता चला है |परीक्षा में नकल करने के आरोप में 7वीं कक्षा के एक छात्र पर दूसरे छात्र ने चाकू से हमला किया। 



इस घटना में छात्र के हाथ में गहरी चोट लग गयी. इस घटना से बच्चे के अभिभावक काफी  डर गए और शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास गए, लेकिन पुलिस ने काफी समझाने के बाद उन्हें लौटा दिया |

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चाकू से हमला 13 दिसंबर को मगरलोड के गैलेक्सी हाई स्कूल में हुआ था. घायल सातवीं कक्षा के छात्र की मां गीता बाई घटना के बाद अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. 

वह लिखित शिकायत लेकर मगरलोड पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां शिकायत दर्ज करने के बजाय, कुछ समझाने के बाद उन्हें खाली हाथ वापस भेज दिया गया। एग्जाम में नक़ल में मदद न करने का बोलकर घायल छात्र ने इस बारे में शिक्षक से बात करने को कहा, लेकिन दुसरे छात्र ने उसे डराकर चाबी के गुच्छे में लगे तेज चाकू से उस पर हमला कर दिया|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut