भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 20.12.2023 को 7 साल की मासूम अंजनी भट्ट को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अबोध बालिका अंजनी से आत्मीयता के साथ बातचीत की।
उसे बताया कि अब आप भी पुलिस बन गए हो। उन्होंने आत्मीय व्यवहार व अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए स्वजन ने भी आभार जताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट के आकस्मिक निधन पर परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी।
परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता में दुर्ग पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वास्त किया गया, अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी होते ही परिवार द्वारा ख़ुशी जाहिर की गई एवं दुर्ग पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने पर आभार भी प्रकट किया गया। इस दौरान के पुलिस विभाग के कई अफसर व पदस्थ कर्मचारी भी उपस्थित थे |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

