भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है. यहां नौकरी दिलाने के नाम पर एक लड़की से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई. पीड़िता ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है |
पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह नगर रायपुर के गोल चौक की रहवासी है व एमएससी की पढ़ाई के साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रही है| अंबिकापुर के गंगापुर निवासी विकास ठाकुर ने महिला पर्यवेक्षक की नौकरी दिलाने के बहाने उससे संपर्क किया।
शिकायत में पीड़िता ने यह भी कहा कि विकास ने खुद को विभाग के एक अधिकारी का परिचित बताकर उससे सात लाख रुपये ठग लिए। आरोपी युवक ने लड़की से पैसे ठगने के लिए व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी भेजे।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि विकास ठाकुर को कई किस्तों में 700,000 रुपये का भुगतान किया गया था. इसके अलावा, आरोपी की मां और बहन के खाते से भी एक राशि जमा की गई थी। शिकायत के बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया |

