भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :इजराइल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें क्रूरता की हदे पार कर दी गयी है जहां फिलिस्तीनी मूल की एक गर्भवती महिला को चाकू मार दिया गया. हमले के परिणामस्वरूप 20 वर्षीय महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई|
इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस मृतक के
पिता और भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है| मृतक महिला का नाम अयाह अबु हाजीज
था. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आयह हमले के दौरान खुद को बचाने
के लिए संघर्ष करती दिख रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 30 नवंबर, 2023 को इजरायली शहर लोद में हुई थी।
एक फ़िलिस्तीनी मुस्लिम महिला गुरुवार को अपने दो बच्चों को वहां स्कूल लेकर जा
रही थी। हालाँकि घटना के पीछे का कारण अज्ञात है |
इसी बीच कार से एक युवक निकला और महिला के ऊपर
एक के बाद एक वार करने लगा। अयाह ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उस पर कई वार किए, जिससे वह घायल हो गई और जमीन पर गिर
गई। बाद में हमलावर पीड़िता को सड़क पर लहूलुहान छोड़कर कार में भाग गया।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
बता दें कि अयाह को कुल 22 बार चाकू मारा गया।
स्थानीय निवासियों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया. लेकिन स्थानीय
डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी. मेडिकल जांच में पता चला कि मृतिका आठ माह
की गर्भवती थी. इस हमले से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई|

