भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ सरकार को 2000 करोड़ रुपए के कर्ज की जरूरत है. इस उद्देश्य के लिए सरकार अपनी बांड (प्रतिभूति) बेचना चाह रही है। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. 4 दिसंबर की अधिसूचना में सरकार ने कहा कि इन बांडों की बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से की जाएगी।
आपको बता दें कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद राज्य सरकार ने दूसरी बार कर्ज लिया है. इससे पहले राज्य सरकार को नवंबर में 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज मिला था. राज्य सरकार 28 नवंबर को लिए गए कर्ज को 7.75 फीसदी ब्याज दर के साथ चुकाना चाहती है. इससे राज्य सरकार पर 86,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बोझ बढ़ गया है|

