भारत की प्रमुख गोला बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 9 की मौत कई घायल , निर्माता कंपनी द्वारा मृतकों को 20 लाख मुआवजा व सरकार द्वारा 5 लाख , सेना के लिए भी निर्माण करती है गोला बारूद..................

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. यह कंपनी भारत की अग्रणी गोला बारूद निर्माता कंपनी है। वहीं, मृतक के परिजन भी शव आने का इंतजार कर रहे हैं|

जानकारी के मुताबिक, रविवार (दिसंबर 17, 2023) सुबह नागपुर के बाजारगाँव इलाके में एक सोलर इंडस्ट्री फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। यह विस्फोट फैक्ट्री में गोला-बारूद पैक करते समय हुआ। इसके बाद वहां काम कर रहे लोगो के चिथड़े उड़ गए व कई घायल हो गए | 



इस विस्फोट से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| हालांकि घायलों की हालत को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. सोलर इंडस्ट्रीज भारतीय सेना के लिए भी बड़े पैमाने पर गोला-बारूद का उत्पादन करती है। इसके अलावा यह कंपनी खदानों और भूस्खलन के लिए विस्फोटक भी बनाती है।

विस्फोट की खबर के बाद घटनास्थल पर कई लोग जमा हो गये. महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि वह घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये का मुआवजा देगी। 

इस विस्फोट में मरने वाले नौ लोगों में से छह महिलाएं थीं। सभी मृतक महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस भी वहां थे। उन्होंने कहा इस मुद्दे पर गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया है|

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 5 लाख रुपये के मुआवजे के अलावा,  कम्पनी के द्वारा 20 लाख रुपये के मुआवजे की भी जानकारी जारी की गई। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने दी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut