भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चुनावी केंद्र के प्रमुख रीना बाबा साहेब कंगाले की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है । जहां चुनावी केंद्र प्रमुख रीना बाबा साहेब कंगाले ने वोटों की गिनती की तैयारियों की जानकारी दी और कहा कि 90 सीटों पर वोटों की गिनती की तैयारी पूरी कर ली गई है. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 90 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए।
90 सीटों में से 6 सीटो के लिए 21 मतगणना टेबलों से सुसज्जित होंगी और शेष सीटें 14 मतगणना टेबलों से सुसज्जित होंगी। वहीं, काउंटिंग हॉल में सेलफोन का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. स्ट्रांग रूम सुबह 7 बजे खुलने की बात कही है इसके बाद वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. जिनमे पहले मतपत्रो की गिनती की जाएगी तत्पश्चात सुबह 8:30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी|

