90 विधायको सहित छ.ग के पूर्व CM डा. रमन सिंह ने विधानसभा में शपथ ग्रहण किया, निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गये पूर्व CM.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। शपथ लेने के बाद डा. रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया. प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। 



इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत रमन सिंह को आसंदी तक ले गये. इसके बाद रमन सिंह ने विधानसभा के अध्यक्ष का पदभार संभाला। डॉ चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया | इसके बाद बैठक कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

19 से 21 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर चुने गए रामविचार नेताम ने सत्र के पहले दिन सभी 90 नवनिर्वाचित विधानसभा विधायकों को शपथ दिलवाई |

प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने सबसे पहले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी. छत्तीसगढ़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ली. इसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा और विपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत को शपथ दिलाई|

अधिकांश विधायकों ने हिंदी में शपथ ली, जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा और विपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत सहित कई विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। कांग्रेस विधायक विद्यावती सीदार, गुरु खुशवंत साहब और प्रेमचंद पटेल ने संस्कृत में पद की शपथ ली |

सत्र के पहले दिन मुख्य द्वार पर सभी नवनिर्वाचित विधायकों का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया. इस अवसर पर, विधानसभा परिसर में छत्तीसगढ़ की लोक कला और लोक संस्कृति पर आधारित में लोक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र था |

नए सदस्यों के स्वागत के लिए बैठक कक्षों को फूल मालाओं और रंगोलियों से सजाया गया था। विधानसभा चौक को नये तरीके से सजाया गया था. 

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ CM विष्णुदेव साय की सरकार की पहली बैठक में 10,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया जा सकता है. इस अनुपूरक बजट में तीन प्रावधान शामिल होंगे। इसमें किसानों को दो साल के बकाया प्रीमियम के रूप में 2,500 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये और महतारी वंदना योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल किये गए है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|  link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut