यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से रिहा , कहा - कलम के सिपाही किसी से नहीं डरते, हजारो समर्थक जेल के बाहर थे मौजूद.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के लोगो का तमिलनाडु में लोगों के द्वारा हिंसा के फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप को शनिवार को रिहा कर दिया गया।

पटना हाई कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत दिए जाने के बाद उनकी रिहाई का मार्ग साफ़ हो गया। दोपहर करीब 12:15 बजे उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। 

शनिवार को बेऊर जेल से उनकी रिहाई के बाद जेल से बाहर आये तो उनके समर्थको ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। जेल के बाहर बड़ी संख्या में मनीष कश्यप के समर्थक जमा हो गए |

जब मनीष कश्यप जेल से बाहर आए तो उनके फैंस काफी खुश नजर आए. मनीष कश्यप खुली गाड़ी में कारवां लेकर निकले|

 इस दौरान अलग-अलग इलाकों से आए उनके समर्थक मनीष कश्यप से हाथ मिलाने और उन्हें फूलमालाएं पहनाने के लिए बेताब दिखे.

जेल से रिहा होने के बाद मनीष कश्यप ने पत्रकारों से कहा कि वह डरे हुए नहीं हैं. कुछ लोग सोच सकते हैं कि अगर वे अब डर जाएंगे और पत्रकारिता करना बंद कर देंगे तो ऐसा नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि कलम के सैनिक किसी से नहीं डरते थे, किसी की हत्या नहीं करते थे और चोरी नहीं करते थे, लेकिन फिर भी वे कैद थे। उन्हें कालापानी की सजा सुनाई गई और तमिलनाडु की जेल में भेज दिया गया जहां उनके साथ एक आतंकवादी जैसा व्यवहार किया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut