भिलाई स्टील प्लांट : भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर आगजनी की घटना प्रकाश में आई है|जहां पर पीपी1 स्टीम बॉयलर में आग की घटना हो गयी| घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
जानकारी के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट के थर्मल पावर प्लांट 1 में बिजली पैदा की जाती है. इसी दौरान केबल जल गई और आग लग गई। जिसके इस हादसे से स्टीम बॉयलर सेक्टर में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी वहां पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी|आग (ताजा समाचार) के परिणामस्वरूप कोई मृत्यु नहीं हुई, और एक गंभीर दुर्घटना लगभग टल गई।
बता दें कि कल शाम करीब 5 बजे भी एक दुर्घटना हुई थी |लोको रिपेयर में शॉप में काम करते समय, एक कर्मचारी फिसल कर गिर गया, जिससे उसके बाएं पैर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल कर्मचारी का इलाज चल रहा है|

