भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कैंप थाना अंतर्गत दुर्गेश किराना स्टोर विवेकानन्द नगर स्थित शर्मा कॉलोनी में बीती रात पुराने सौदे को लेकर दो परिवारों के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला करने लगे, जिससे सभी लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी शिकायत दर्ज कर पांच लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506बी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है|
जानकारी के मुताबिक परिवार के दो परिवारों के सदस्यों रेखा सोनी और प्रमोद पासवान के बीच कल रात 11:45 बजे दुर्गेश किराना स्टोर के पास दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी |जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनो को ठाने लेकर आये | प्रमोद ने बताया कि एक माह पहले उसके दोस्त मोनू सोनी ने उसके बेटे महेश को एक मोबाइल फोन दिया था और उसके बदले कुछ पैसे लिये थे. बीती रात मोनू सोनी और उसका भाई सोनू घर आए और महेश से मारपीट और विवाद करने लगे।
उनके झगड़े को देखकर जब प्रमोद और उसकी पत्नी बबीता ने हस्तक्षेप किया, तो रेखा ने दोनों से झगड़ा किया और कहा कि उन लोग सभी को मार डालेंगे। मोनू ने पास पड़ी ईंट से बबीता के सिर पर वार कर दिया, जिससे बबीता का सिर फट गया|
इस बीच रेखा सोनी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अंकित सोनी उर्फ मोनू ने कुछ दिन पहले अपना मोबाइल फोन अपने दोस्त महेश को रखने के लिए दिया था और बदले में उसे कुछ पैसे मिले थे|
10 दिसंबर की रात को महेश के पिता पप्पू और उसके साथी सतेंद्र और धर्मेंद्र अंकित उर्फ मोनू के पास आए और उससे कहा कि वह महेश के पैसे वापस कर दे अन्यथा वे उसे और उसके परिवार को मार देंगे। मोनु ने विरोध किया तो पप्पू, सतेंद्र और धर्मेंद्र सभी एक राय हो गए और रेखा और उसके देवर राधेश्याम सोनी को पीटना शुरू कर दिया। पप्पू ने अपने पास मौजूद डंडे से उस पर वार किया और रेखा के माथे पर चोट लग गई। राधेश्याम सोनी के बाएं हाथ में चोट लगी है। इस मामले में पुलिस ने मोनू सोनी, सोनू सोनी, पप्पू उर्फ प्रमोद, सतेंद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 294, 323, 34 और 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया है।

