रायपुर जा रही दो बस से यात्रियों को नीचे उतारकर डीजल टैंक में आग लगा दी, नक्सलियो की कायराना हरकत.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर जिले आवापल्ली थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो यात्री बसों में आग लगा दी| बस अवापल्ली से रायपुर जा रही थी | 

इसी दौरान रास्ते में दुगईगुड़ा के पास जंगल में नक्सलियों ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला और डीजल टैंक खोलकर आग लगा दी| इस घटना की जानकारी जैसे ही जवानों को मिली तो वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए |  

खबरों के मुताबिक, तिमापुर के पास नक्सलियों ने एक और बस में आग लगा दी. खबरों के मुताबिक, ग्रामीण वेशभूषा पहने नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया| इसके बाद सभी नक्सली जंगल भाग गये| 

यह सूचना मिलते ही सैनिकों को घटनास्थल पर भेजा गया। सभी यात्रियों को क्षेत्रीय मुख्यालय या आवापल्ली किसी सुरक्षित स्थान में स्थानांतरित करने की आगे की व्यवस्था की जा रही है। 

साथ ही पुलिस इलाके में तलाशी भी ले रही है | इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सुचना नहीं है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut