भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर के एक इलाके में एक गंभीर घटना घटी. जहां स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी हो गयी। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियों का चालक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |
आपको बता दें कि यह भीषण हादसा रिंग 2 पर नर्मदा नगर चौक के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक नेहरू नगर से रिंग रोड 2 की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. स्कॉर्पियन के चालक और सवार की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

