भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दो साल पहले के एक मामले में रेलवे पुलिस ने कांगेस के पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल सहित चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल और सभापति गायत्री बिरहा के अलावा अन्य लोगो को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया |
जिन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया। विनय जायसवाल को एक दिन पहले ही समन भेजा गया था जिसके बाद अगले ही दिन वह गिरफ्तारी देने अपने समर्थकों के साथ पहुँचे । आप को बता दें कि दो साल पूर्व अक्टूबर 2021 में कोरोनाकाल के दौरान रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था।
जिसे लेकर विनय जायसवाल महापौर कंचन जायसवाल सभापति गायत्री बिरहा सहित कांग्रेस के कई नेताओं के द्वारा रेलवे पटरी में बैठ कर रेल रोको आंदोलन को अंजाम दिया गया था लगभग दो साल बाद रेलवे विभाग द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों को समन जारी किया गया।
जिसके बाद आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ पहुँच कर अपनी गिरफ्तारी देकर जमानत करवाई। कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रहते किसी को समन जारी नहीं किया जा सका था | लेकिन सरकार बदलते ही समन जारी हुआ इसे लेकर विनय जायसवाल ने कहा भाजपा की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जनसुविधाओं को लेकर किए गए आंदोलन में गिरफ्तारी की जा रही है लेकिन वह डरने वाले नहीं है।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

