भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जशपुर जिले में प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका से छेड़छाड़ की और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया. फिर आरोपी युवक पानी टंकी पर चढ़ गया और हंगामा कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा | बताया जा रहा है की युवक ने जहर भी खा लिया था |घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत अस्पताल ले गई. जहां उनका इलाज जारी है. यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है|
जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव के सिटी कोतवाली क्षेत्र एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका पर चाकू से हमला करने से पहले उससे छेड़छाड़ व बदतमीजी करने लगा | लड़की के मना करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया और पानी की टंकी में चढ़कर हगांमा करने लगा| बताया जा रहा है लड़की हालत नाजुक बनी हुई है |
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने युवक को टंकी से बाहर निकाला, लेकिन उसने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की | पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका ईलाज जारी है |पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है |

