भिलाई : शादी के लिए पिता लेकर आये थे रिश्ता , शीरीरिक रूप से योग्य नहीं होने की आत्म्गलानी के कारण युवक ने ले ली अपनी जान ,परिवार वाले दबाव बना रहे थे.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में एक युवक ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके परिवार वालों द्वारा उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था. जब पिता अपने बेटे से रिश्ता मिलने की बात लेकर भिलाई आये तो उसने कंपनी परिसर में बने कमरे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार पुरानी भिलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हथखोज ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग पार्क है। 

यहां गौरीक इन फैक्ट में काम करने वाले किशोर कुमार साहू (25) ने कंपनी परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भिलाई थाना 3 के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि किशोरी को कुछ शारीरिक समस्याएं थीं। उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें बार-बार शादी करने के लिए प्रोत्साहित करते थे।

किशोर राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के पास बरसाटोला गांव का रहने वाला था. वह भिलाई के गौरीक कंपनी में मजदूर के रूप में काम किया और कई वर्षों तक यहाँ सरवेंट  क्वार्टर में रह रहा था ।

उसने अपने परिवार को यह भी बताया कि वह शादी के लिए शारीरिक रूप से अयोग्य है। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक दबाव और आत्मग्लानि  के कारण उन्होंने आत्महत्या की होगी |