भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद बीजेपी ने राजस्थान में भी सीएम फेस से पर्दा उठा कर अपनी मोहर लगा दी है |भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनेंगे | जयपुर में विधायक दल की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया. पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उनके नाम की घोषणा की गयी |
भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं और लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। शर्मा ने राज्य के महासचिव के रूप में कार्य किया। पहली बार बीजेपी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की इजाजत दी. मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट कटने के बाद भजनलाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया. सांगानेर सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है. भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराया|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

