भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , 26 दिसम्बर 2023 को आरक्षक तारकेश्वर साहू क्र. 1806 एवं कांस्टेबल नं. मोहन नगर थाने के पुलिसकर्मी गुरुद्वारा स्टेशन के पास ड्यूटी पर थे, तभी करीब तीन बजे एक महिला दौड़ती हुई आई और अपने डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर जोर जोर से चिल्लाने लगी |
ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक महिला के पास गये और उससे पूछा कि क्या हुआ। वह ठीक से बोलने में भी डर रही थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी सामान्य रूप से सांस नहीं ले रही थी। महिला ने कहा कि उसने बच्ची को दवाई खिलाई तो दवाई गले में अटक गई है |
ऑन-ड्यूटी पुलिस आरक्षक तारकेश्वर साहू एवं सकील खान ने तुरंत महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर इलाज के लिए यशोदानंदन अस्पताल ले गए। वहां बच्ची का इलाज किया गया. इलाज के बाद परिजन के बच्ची को सुरक्षित घर ले आये.
परिवार ने पुलिस को धन्यवाद दिया. उपरोक्त पुलिसकर्मियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग ने दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मान प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर कार्य की सराहना की और कहा कि इससे लोगों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
.


