भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कहर की वजह से एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा|तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी. इस हृदयविदारक घटना में महिला की तुरंत मौत हो गई. घटना के बाद टिकरापारा पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के संतोषी नगर इलाके में ओल्ड धमतरी रोड पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की. ये हादसा इतना दर्दनाक था कि इस महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया. जिससे महिला कि पहचान नहीं हो पाई है |
दूसरी घटना में कबीरधाम जिले भागूटोला ग्राम में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ| एक महिला मोटरसाइकिल से गिर गई, एक ट्रेलर के नीचे आ गई और दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक और महिला बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान भागूटोला गांव के पास
ब्रेकर के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गयी जिससे महिला नियंत्रण खो बैठी और बाइक से गिर गई और पास से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आ गयी।
इस घटना में इस महिला का सिर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया |
मिडिया के जानकारी के मुताबिक महिला अपने देवर के बेटे के साथ बाइक से आ रही थी इस घटना को देखने के बाइक सवार युवक सदमे में है वह अपना नाम भी नहीं बता रहा है | पुलिस उसे थाने में ही बिठा कर रखी हुई है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut


