भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा , झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने 19 साल की लड़की से किया दुष्कर्म. लड़की के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसे गंभीरता से लेते हुए बाबा कृष्णा जयसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है | पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है |
जानकारी के मुताबिक पीड़िता राजनांदगांव इलाके की रहने वाली है | युवती कई दिनों से सिरदर्द से परेशान थी. उपचार के बावजूद सिरदर्द में सुधार नहीं हुआ। युवती को झाड़-फूंक द्वारा बीमारी ठीक करने की जानकारी मिली तो पीड़िता और उसकी सहेली बाबा के घर पहुंच गये|
यहां बाबा लड़की को अपने कमरे में ले गया। जहां बाबा ने युवती को एक गिलास पानी दिया. इसके बाद लड़की बेहोश हो गई. इसके बाद कृष्णा जयसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दो घंटे बाद जब युवती को होश आया तो उसके कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे।
लड़की को शक था कि बेहोशी की हालत में उसके साथ बाबा ने दुराचार किया है। लड़की ने तुरंत घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। परिजनों ने शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी और बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करावाया है | https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|

