भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा इलाके में एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. दोनों के बीच बहस के बाद, आरोपी दोस्त ने अपने दोस्त की गर्दन और सीने में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पुलिस स्टेशन गया और खुद को सरेंडर कर दिया।
उपरोक्त घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात्रि करीब 9:00 बजे की है. अनिकेत उर्फ सोनू यादव और लोकेश साहू तोरला गांव के रहने वाले थे और दोस्त थे. लोकेश की गांव के बस स्टैंड चौराहे पर अंडे की दुकान थी। दोनों एक ही गांव में रहते हैं. लोकेश ने कुछ महीने पहले सोनू यादव से पैसे उधार लिए थे लेकिन वापस नहीं किए। इससे दोनों के बीच कई दिनों तक अनबन थी।
शनिवार शाम को सोनू लोकेश की दुकान पर गया और उससे उधार लिए गए हजार रुपये वापस करने को कहा, लेकिन लोकेश ने कहा कि वह कुछ दिनों में पैसे लौटा देगा। इससे सुन वह नाराज हो गया फिर कहा कि अगर तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं तो एक अंडा ही खिला दो इस बात को भी लोकेश ने रिजेक्ट कर दिया|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और सोनू ने दुकान में रखे चाकू से लोकेश की गर्दन और सीने पर वार कर दिया और भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर ही रही थी तभी आरोपी ने खुद को पुलिस स्टेशन में पेश कर दिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है|

