लोगो को सम्मोहित कर लाखो की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार , बीमारी के नाम पर करता था ठगी ....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :राजधानी रायपुर में सम्मोहन के जरिए लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि फरियादी  रामगोपाल व्यास 75 वर्षीय  निवासी व्यास गली, गोपाल मंदिर के सामने, सदर बाजार थाना रायपुर के रहवासी है |


                                           

शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति उनके घर आया। और मुझे बताया कि उसका नाम डॉ. सलाउद्दीन उर्फ ​​आर.के. पठान है और वह आयुर्वेदिक दर्द के डॉक्टर हैं। उनकी बातों से सम्मोहित होकर मैंने डॉ. पर विश्वास कर लिया। सलाउद्दीन के कहने पर मैं घुटने के दर्द से पीड़ित मेरी पत्नी पुष्पा व्यास का इलाज करने के लिए तैयार हो गया और उसने कहा कि इसमें 5000 रुपये का खर्च आएगा। उसने एक पाइप निकाला और पत्नी पुष्पा व्यास की घुटने पर लगा दिया  और पाइप से अपने मुंह से बाहर खींचने लगा और जिससे एक तरल जैसा पदार्थ बाहर आने लगा।

इस तरह उसने बार-बार ऐसा किया और मुझसे 74,000 रुपए नकद ले लिए और 50 रुपए मेरी नौकरानी को दवा लेने के लिए दे दिए. बाद में, मेरी पत्नी के घुटने के दर्द में सुधार हुआ। उसने मुझे अपना कार्ड दिया और कहा कि मुझे तुमसे 445,000 रुपये और लेने हैं और कहा कि वह 45 दिनों में आकर ले जाएगा। कुछ देर बाद मेरी पत्नी के घुटने का दर्द पहले जैसा ही गंभीर हो गया।

इसके बाद पीड़ित ने आरोपी को कॉल किया उसने पूछा तबियत के बारे में पूछा |आप मुझे पैसे कब दोगे? मैं अभी मुंबई में हूं| जब उसने कहा कि वह पांच दिन में आकर पैसे ले लेगा बोलकर सलाउद्दीन ने अपना फोन बंद कर दिया और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। शिकायत दर्ज कर जांच के लिए भेज दी गई, शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए बिजनेस कार्ड और मोबाइल नंबर को जब्त कर लिया गया और साइबर सेल फोन का उपयोग करके लोकेशन ट्रैक करके आरोपी को पकड़ लिया गया।

पूछने पर उसने अपना नाम सलाउद्दीन बताया और कहा कि उसने रामगोपाल व्यास की पत्नी के इलाज के लिए 474000 रुपये लिए थे. इसमें से 8,000 रुपये खर्च होने की बात कही गई है, बाकी रकम अपनी बैग में छिपाने की बात कही है | पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut