भिलाई : खुर्सीपार में कलश यात्रा के बीच पंडित का हुआ मोबाइल चोरी , पूछताछ करने पर आरोपी ने पंडित का सिर फोड़ा.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : न्यू खुर्सीपार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में निकल रहे कलश यात्रा के दौरान मंदिर के पुजारी का मोबाइल किसी ने चुरा लिया। पंडित जी द्वारा  मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ करते समय पंडितजी से एक अज्ञात व्यक्ति बहस करने लगा  और उनकी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना की रिपोर्ट के बाद खुर्सीपार  पुलिस ने अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ धारा 294, 323 और 506बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

पुलिस ने बताया कि न्यू खुर्सीपार सब्जी मंडी निवासी 49 वर्षीय सुरेश मिश्रा पेशे से पुजारी हैं और वर्तमान में न्यू खुर्सीपार के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा करते हैं। उन्होंने में जवाहरलाल नेहरू स्कूल खुर्सीपार ,के सामने कलश यात्रा में हिस्सा लिया था | कल शाम करीब साढ़े चार बजे खुर्सीपार में क्रांति चाट ठेला के सामने भारी भीड़ के बीच कलश यात्रा निकली.

मोबाइल फोन सुरेश मिश्रा के जेब में रखा हुआ था जब उनको लगा की फ़ोन गायब है तब पंडित जी  ने उस अजनबी, जो करीब 35 साल का था, से पूछा, क्या तुमने मेरा फोन लिया? इसी बात को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पंडित जी को गाली गलौज देने लगा  हाथ में लिए पत्थर से उसके सिर पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी. आसपास के लोगों के विरोध के बीच अज्ञात व्यक्ति भाग गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut