भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खिलाड़ी अपने खेल से राज्य व देश का नाम रोशन करते हैं. लेकिन अगर सरकार उन्हें पर्याप्त भोजन, पेय और परिवहन उपलब्ध नहीं कराती है, तो यह उनके साथ बड़ा अन्याय है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां दिल्ली से पेंड्रारोड जा रही ट्रेन में छ.ग की महिला खिलाड़ियों को कड़ाके की ठंड में टॉयलेट के पास फर्श पर बैठना पड़ा. ये नजारा है छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का. एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें छात्रों को दुर्गंध के बावजूद बाथरूम के पास बैठ सफ़र कर रही है |
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आयोजित 14 से 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 51 एथलीट गये थे। दिल्ली से प्रदेश लौटने के लिए खिलाड़ियों को भेड़-बकरियों की तरह छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति से सफर करना पड़ा |
खिलाड़ियों को शौचालय की गंदगी बीच बैठकर ट्रेन का सफर करना पड़ा. मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से ये सभी खिलाड़ी ट्रेन में नीचे बैठकर कड़कड़ाने वाली ठण्ड में पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पहुंचे |
ठंड के मौसम में खिलाड़ियों के लिए यह बहुत कठिन और दर्दनाक अनुभव था। इस समस्या का कारण यह था कि सभी खिलाड़ियों को इस तरह से यात्रा करनी पड़ी क्योंकि उनके टिकट कन्फर्म नहीं थे।
वहीं, जिला खेल निरीक्षक ने कहा कि हमें इन सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए लगभग 15 दिन पहले आने जाने की टिकट बुक करा ली थी पर वापसी टिकट में वेटिंग की वजह से यात्रा की तारीख तक वापसी टिकट की पुष्टि नहीं हो सकी, इसलिए बच्चों को इस तरह यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

