भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ के कोतरा रोड थाना अंतर्गत औराभंटा गांव में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में रेत गोदाम का कार्य करने वाले पूर्व उपसरपंच दूसरे घर की छत पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय चंद्रशेखर पटेल का शव पास के एक घर की छत पर संदिग्ध हालत में मिला|
शव को देखते ही ग्रामीणों के बीच तुरंत चर्चा का माहौल पैदा हो गया. लोग लाश के बारे में अपने-अपने नजरिए से बात करते हैं और तरह-तरह की आशंकाएं जाहिर करते रहे |
ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतरा पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. चूंकि शव संदिग्ध हालत में है, इसलिए हत्या की भी आशंका जताई जा रही है, कुछ लोगों का दावा है कि चंद्रशेखर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
खोजी कुत्ते रूबी के साथ घटनास्थल पर जांच शुरू की। रूबी दोनों घरों में तलाश करती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला। ऐसे में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और दोनों परिवार के सदस्यों से भी गहन पूछताछ कर रही है।
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. PM की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की हकीकत पता चल सकेगी। इस मामले में बताया गया है कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की शारीरिक चोट के निशान नहीं मिले हैं|
जिस स्थान पर शव मिला, वहां पर लाश को घसीटने का निशान दिखाई दे रहे थे, जैसे शव को घसीटा गया हो। दूसरी ओर, रूबी नामक कुत्ता भी दोनों घरों में आना जाना कर रहा है । इस जटिल मामले में फिलहाल जांच से ही मृतक की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

