भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कांकेर, इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामला तवाली थाना क्षेत्र का है|
जानकारी के मुताबिक, कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटौद हायर सेकेंडरी स्कूल से अंजनी गढ़ियापारा जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात महिला का शव इमली के पेड़ से लटका हुआ मिला।
बताया गया है कि अज्ञात महिला के मुंह, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, लेकिन आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही मिल सकेगी।
चोट देखकर आशंका जताई जा रही है की महिला से पहले मारपीट की गयी होगी उसके बाद उसे फांसी से लटकाया गया होगा या महिला ने खुद आत्महत्या की होगी | PM रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा | पुलिस जांच में जुट चुकी है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

