जबरन बने यौन संबंध से गर्भवती हुई नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म , जन्म के बाद नवजात को तालाब के किनारे फेंका , अब वापस मांग रही है बच्ची......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र के दमोह में मंगलवार को ग्रामीण थाना क्षेत्र के धुबातला के पास एक बच्ची मिली, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस बच्ची की मां की तलाश कर ही रही थी कि रविवार की शाम एक युवती देहात थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि धुबा तालाब में मिली नवजात उसकी बेटी है |

इस लड़की का दावा है कि एक युवक के साथ कम उम्र में प्रेम संबंध के कारण उससे युवक ने जबरन यौन संबंध बनाये | जिससे वह गर्भवती हो गई और बदनामी से बचने के लिए उसने अपनी नवजात बच्ची को एक तालाब के पास  फ़ेंक दिया।

 ग्रामीण थाने के प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है| लड़की की गुहार के बाद अब नवजात को उसकी मां को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

मंगलवार की शाम करीब 8:00 बजे दमोह देहात थाना क्षेत्र में एक बच्चे को उसकी मां तालाब के किनारे छोड़ गई। तभी वहां रहने वाला लाखन रेकवार वहां आया और उसने नवजात की चीख सुनी. जब वह तालाब  पर पहुंचा तो उसने बच्चे को जीवित देखा। 

लखन ने तुरंत 100 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर प्रधान आरक्षक  नारायण और पायलट कोमल ने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया, जहां स्टाफ ने बच्ची का इलाज शुरू किया।

लखन ने बताया कि जब उसने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी और तालाब के किनारे पहुंचा तो देखा कि नवजात बेहद गंदी हालत में पड़ी हुई थी और उसका शरीर पूरी तरह से ठंडा था.

 पुलिस को कॉल करने के बाद बच्ची को आग दिखाई जिससे बच्ची ने रोना बंद कर दिया और पुलिस के आने के बाद बच्ची को अस्पताल ले गई।

जानकारी के अनुसार डाक्टरों ने कहा कि ऐसा लगता है कि बच्ची मंगलवार को ही पैदा हुई है व उसकी हालत ठीक है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut