पुलिस आरक्षक की बेरहम पिटाई से युवक हुआ लहुलुहान, गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया , आरक्षक सस्पेंड .......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में पुलिस की बर्बरता की एक घटना का पता चला। एक पुलिस आरक्षक ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

जानकारी के मुताबिक, कोटा थाने के एक पुलिसकर्मी ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना में गंभीर रूप से घायल युवक आस पास के लोगो की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. एसपी संतोष सिंह ने स्थिति को गंभीरता से लिया और आरक्षक रवि श्रीवास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इस घटना में घायल युवक का नाम करमजीत अजमानी है | पुलिस आरक्षक ने इस घटना को अंजाम किस वजह से दिया ये अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut