भगवान राम के ससुराल जनकपुर धाम से भेजी जाएगी प्राण प्रतिष्ठा के लिए भेंट , जनकपुरी से हजारो श्रद्धालु पद यात्रा करके सौंपने आयेंगे भेंट.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिस तरह पुरे देश में जश्न का माहौल है वहीँ भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता के घर जनकपुर धाम में भी वही उमंग है | वहाँ भी लोगों ने राम के मन्दिर के कारण आनन्द का माहौल है|। और अब खबर आई है कि भगवान राम जी के ससुराल की तरफ से कुछ सामान भेजा जा रहा है|



नेपाल ने अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए विभिन्न गहने, बर्तन, कपड़े और मिठाइयां भेंट करने की योजना बनाई है। रविवार को मीडिया में प्रकाशित एक संदेश में यह खबर सामने आई। 

‘माय रिपब्ल्किा’ समाचार खबर के मुताबिक, इन वस्तुओं को भेजने के लिए जनकपुर धाम अयोध्या धाम यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

जानकी मदिर रामरोशन दास वैष्णव मंदिर संयुक्त महंत यात्रा 18 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी को समाप्त होगी। संबंधित सामान उसी दिन श्री राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा। मंदिर का उद्घाटन समारोह 22 जनवरी को होगा.

यात्रा जनकपुर धाम से शुरू होगी और उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचने से पहले जलेश्वर नाथ, मारनवा, सिमरौंगर, गढ़ीमाई, बीरगंज, बेतिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर से गुजरती है। 

इससे पहले, मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया था कि उद्घाटन के दिन मंदिर में स्थापित की जाने वाली भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल में काली गंडकी नदी के तट से एकत्र किए गए शालिग्राम पत्थरों को अयोध्या भेजा गया था।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में एक जन सभा को संबोधित करेंगे। सार्वजनिक बैठक से पहले, प्रधान मंत्री उसी दिन नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। 

सार्वजनिक बैठक हवाईअड्डे के बगल वाले क्षेत्र में होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 दिसंबर को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया था। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों से अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।