मोबाइल फोन न मिलने पर नाराज बच्चे ने लगाया मौत को गले, पिता ने मोबाइल देने से किया था मना इस वजह से नाराज था बच्चा .......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इंदौर, मोबाइल उपकरणों का उपयोग करने की आदत ने बच्चों का जीवन बर्बाद करना शुरू कर दिया है। ऐसी ही घटनाएँ बार-बार घटती रहती हैं। दो हफ्ते के अंदर इंदौर में दो घटनाएं हुईं जिनमें मोबाइल फोन न मिलने पर बच्चों ने मौत को गले लगा लिया |

धनश्री नगर में एक मजदूर परिवार में बच्चे को मोबाइल फोन नहीं मिलने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जोन 4 के  डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि मांगीलाल मोरे के 15 वर्षीय बेटे मोहित की सोमवार देर शाम मौत हो गई। 

बच्चे के जीजा हेमेंद्र ने पुलिस को बताया कि मोहित के पिता मजदूरी करते हैं। मोहित ने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की। मोहित लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था और उसके पिता इस बात से अक्सर नाराज रहते थे।

 इस बात को लेकर मोहित को उसके पिता ने डांटा था। पिता से नाराज मोहित ने 15 दिसंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन सोमवार को उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और मोहित का निधन हो गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut