कौन है किरण सिंह देव ? जिन्हें छ.ग भाजपा ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष ?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भाजपा ने किरण सिंह देव को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना है | किरण सिंह देव ने बस्तर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जगदलपुर में जीत हासिल की। वह पहली बार विधायक चुने गये थे | यहां उन्होंने कांग्रेस के जतिन जयसवाल को 29834 वोटों के अंतर से हराया था | 



बीजेपी ने संतोष बाफना की जगह किरण सिंह देव को टिकट दे दिया | किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम की महापौर भी रह चुके है |  

61 वर्षीय किरण सिंह देव एक राजसी परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है और उन्होंने 1985 में रविशंकर विश्वविद्यालय से बीएससी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1989 में रविशंकर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री पूरी की। वकील होने के अलावा, उनका पेशा खेती भी है।

किरण सिंह देव की शादी रीना सिंह देव से हुई है। रीना सिंह देव एक सरकारी शिक्षिका हैं. उनकी एक बेटी है जिसका नाम राशि सिंह देव है।

किरण सिंह देव कि छवि बहुत ही साफसुथरी है उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

किरण देव के पास करीब 2.43 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 51.88 लाख रुपये की संपत्ति है |यह जमीन, मकान, सोना, बैंक जमा और वाहनों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। किरण सिंह देव ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की थी | 

वह 30 साल तक बीजेपी से जुड़े रहे | किरण सिंह देव भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रह चुके है । वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष भी थे। 

किरण सिंह देव ने प्रदेश मंत्री और बीजेपी के प्रदेश महासचिव का पद भी संभाला हुआ है | 2009 में, वह नगर निगम मेयर का चुनाव 27,000 वोटों से जीतकर मेयर बने। वह 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रह चुके है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut