एक विवाह ऐसा भी - बीपीएसई शिक्षक को अगवा कर पिटाई की गयी फिर कराया गया जबरदस्ती का विवाह.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार में एक पकड़वा विवाह की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है| यहां कुछ लोगो ने पहले तो एक शिक्षक को अगवा कर लिया और फिर उनके ही घर की बेटी को जबरन उससे शादी करवा दी गयी| कथित तौर पर दबंगों ने जिस शिक्षक का अपहरण किया था उसकी पिटाई भी की और उसे शादी के लिए मजबूर किया |


दरअसल, करीब एक महीने पहले बिहार के वैशाली जिले में एक बीपीएसई शिक्षक को स्कूल जाते समय बदमाशों ने अपहरण कर लिया था, जिसके बाद बवाल मच गया था। प्रिंसिपल ने इसकी सूचना शिक्षक के परिवार को दी. इसके बाद उनके परिवार ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि इस टीचर को शादी के लिए मजबूर किया गया था. आखिर क्या पकड़ौआ विवाह क्या होता है जिसे जबरन शादी भी कहा जाता है | 

बता दें की, 70 और 80 के दशक में बिहार में यह कुप्रथा अपने शीर्ष पर थी, लेकिन इसके कुछ निशान आज भी मौजूद हैं। जबरन शादी में लड़की के परिवार वाले उसे ऐसे लड़के से शादी करने के लिए मजबूर करते हैं जिसके पास नौकरी या उच्च आय हो।

कुछ जानकार लोगो का दावा है कि यह प्रथा इसलिए शुरू हुई क्योंकि बिहार में अधिकांश युवा बेरोजगार हैं और ऐसी स्थिति में लड़के के लिए नौकरी पाना या पर्याप्त पैसा कमाना मुश्किल होता है और जब ऐसा होता है, तो लड़की के परिवार को मजबूरन एक समझौते का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ लोगों का मानना ​​है कि अच्छे परिवारों के लड़के दहेज मांगते है पर वहां गरीब लोग उनकी मांग को पूरा करने में अक्षम होते है| इस कारण से, उन्होंने अपनी बेटी की जबरन शादी करने में मजबूर हो जाते है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

आपको बता दें कि इस शादी पर पटना हाई कोर्ट ने अहम राय दी है. अदालत ने घोषणा की कि इस प्रकार का विवाह अवैध और असवैंधानिक है। यह जीवन के अधिकार के नियमो का उल्लंघन करता है|