युवक ने अपने मुहं में सुतली बम फोड़कर की आत्महत्या , चेहरे को पहचानना मुश्किल था ,जांच में जुटी पुलिस...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में एक युवक ने अजीबोगरीब तरीके से आत्महत्या कर ली. युवक ने अपने मुंह में सुतली बम डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।



दिल दहला देने वाली घटना राजस्थान के बांसवाड़ा में हुई।  घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, युवक का पांच साल पहले तलाक हो गया था, जिसके चलते वह काफी समय से तनाव में था। 

घटना शुक्रवार दोपहर बांसवाड़ा के वाडिया मोहल्ले की है, जहां 34 वर्षीय हिमांशु गोयल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के तीन दिन पहले ही उसकी बहन की शादी धूमधाम से हुई थी, जिसके बाद घर पर वह और उसकी मां घर रह गये थे. पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है|

 मां सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं. दोपहर में जब उसकी मां वाशरूम गई तो उसने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे उनकी मां डर गईं और बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल पाईं.

युवक काफी समय से तनाव में था- इसी बीच युवक की बहन अपनी मां और भाई से मिलने पति के घर आई लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दरवाजे पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पूरे घर में खून के धब्बे थे और युवक का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था. बाथरूम से आवाज़ सुनाई दी और दरवाज़ा खोला तो मृतक की माँ बाहर आईं| युवक की माँ ने बाहर का दृश्य देखा तो बेहोश हो गयीं। 

पड़ोसियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक साइंस घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती जांच के मुताबिक, युवक का पांच साल पहले तलाक हो गया था| जिसके कारण वह तनाव में रहा करता था| स्थानीय पुलिस स्टेशन राजतालेब के इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की जांच की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut