महादेव सट्टा एप से जुड़े करोड़ो रूपये के साथ पकड़े गए असीम दास के पिता ने खुदखुशी कर ली......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :महादेव सट्टा एप से जुड़े पैसों के साथ पकड़े गए भिलाई हाउसिंग बोर्ड निवासी असीम दास उर्फ ​​बप्पा के पिता सुशील दास (65) ने कुएं में कूदकर खुदखुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है की अपने  बेटे की गिरफ्तारी के बाद से वह तनाव में थे|अंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है|



आपको बता दें कि हाउसिंग बोर्ड वार्ड 16 के रहवासी असीम दास को ईडी ने 2 नवंबर को रायपुर के एक होटल के बेसमेंट से करोड़ो रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया था|उसकी गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम ने उनके हाउसिंग बोर्ड स्थित घर की भी तलाशी ली और वहां से करोड़ो रुपये जब्त किये |

असीम दास के पिता सुशील दास करीब पांच साल तक अंडा थाने के पास अछोटी गांव में रूपेश गौतम के खेत में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे. खेत में ही बने एक कमरे में रहा करते थे।

 सोमवार शाम करीब 11.30 बजे वह घर से गायब थे दुसरे दिन उनको ढूँढा गया तब बाड़ी स्थित कुंए को देखा गया तो उसकी लाश तैरती हुई दिखी। इसके बाद अंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक सुशील दास के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाए गए है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

अंडा थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह शराब का आदी था और अपने बेटे असीम दास उर्फ ​​बप्पा की गिरफ्तारी के बाद से तनाव में था। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है |