भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को पिछले दिनों दुबई में गिरफ्तार किया गया था। उप्पल को जल्द ही भारत लाया जा सकता है. गिरफ्तारी के बाद दुर्ग पुलिस एक्टिव मोड में आ गयी. उसे यथासंभव दुर्ग लेकर आने की तैयारी की जा रही है।
दरअसल, भारत सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव समेत कई अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस पूरे मामले में दुर्ग पुलिस सक्रिय नजर आ रही है| हालांकि इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि ईडी के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी|
रवि उप्पल को जल्द ही दुर्ग लाया जाएगा। रवि उप्पल को पिछले हफ्ते दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर थी। ईडी के अधिकारियों ने उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों से संपर्क किया। रवि उप्पल फिलहाल दुबई में गिरफ्तार हैं. उसे इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।
एडिशनल एसपी अभिषेक झा का कहना है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चूका है | इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है| कुछ मामलों में दुर्गा पुलिस द्वारा चालान भी प्रस्तुत किया है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

