गैंगस्टर तपन सरकार को उसके घर पकड़ने गयी पुलिस , पुलिस के पहुँचने से पहले ही फरार , खुर्सीपार हत्याकांड को लेकर पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , एक साल पहले हत्या के आरोप में जेल से छूटे गैंगस्टर तपन सरकार के दुर्ग स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे इसका पता चल गया और वह भाग गया। खुर्सीपार हत्याकांड और अवैध वसूली के मामले में दुर्ग पुलिस तपन की तलाश कर रही है।

कुछ दिन पहले दुर्ग जिले अंतर्गत भिलाई के खुर्सीपार थाने क्षेत्र में शुभम राजपूत की सेवक निषाद ने हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान सेवक निषाद ने बताया कि शुभम राजपूत तपन सरकार के लिए काम करता था और उसकी ओर से अवैध वसूली कर रहा था। होली के दिन वह उससे पैसे वसूलने आया था। इससे उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने उसकी हत्या कर दी।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि शुभम राजपूत की हत्या में तपन सरकार की संलिप्तता स्पष्ट है। इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश कर रही है. इसी क्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिस विभाग द्वारा दुर्ग स्थित तपन सरकार के घर की तलाशी ली. लेकिन छापेमारी से पहले ही वह वहां से भागने में कामयाब हो गया. पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाश कर रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut