भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में आज सुबह बाइक रेसिंग कर रहे युवको में से दो की मौत हो गयी| जानकारी के अनुसार मृतकों में एक नाबालिग था व एक युवक बैंगलौर में जॉब करता था | जानकारी के मुताबिक मृत युवक अविनाश वर्मा 21 वर्ष कैलाश नगर श्री राम हाइट्स का निवासी था तथा दिवाली की छुट्टी में घर आया था व 4 जनवरी को उसको वापस बैंगलौर जाना था | जबकि नाबालिग किशोर अवियंश 16 वर्ष था जो की बिहार से यहाँ भिलाई किसी शादी समारोह में शामिल होने आया था| अवियंश के पिता का स्वर्गवास हो चूका है व उसकी माँ यहाँ वहां काम कर के घर का खर्च वहन करती है|
बताया जा रहा है की एक दिन पहले समारोह में आये 6 युवको ने शनिवार की सुबह बाइक रेसिंग करने की योजना बना रखी थी इसीलिए सभी 3 बाइक में सवार होकर सेंट्रल एवेन्यू के पास पहुंचे जहां इन्होने कहीं चाय पी उसके बाद रेसिंग करने लगे|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
ठण्ड के कारण धुंध होने की वजह से इन्हें रास्ता समझ नहीं आया और दोनों डीवाईडर से टकरा गए जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई|फिर लोगो की मदद से उन्हें sec-9 अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया | अपने बच्चो को खोने के गम से परिजनों का हाल बेहाल है |पुलिस ने पीएम करवाने के बाद शवो को परिजनों को शौंप दिया है |

