भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी है. बीजेपी नेता कोमल मांझी एक मंदिर में पूजा करने गए थे और वहीं उनकी हत्या कर दी गई. इससे पहले नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी|
मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली कोमल इससे पहले की हत्या की योजना एक साल से बना रहे थे. लेकिन शनिवार को जब मांझी शीतला माता मंदिर में पूजा करने गए तो उन्हें तीन नक्सलियों ने घेर लिया. उन्होंने कोमल मांझी की गले पर टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. कोमल के साथ कई अन्य लोग भी पूजा के लिए मंदिर गए और फिर लौटकर ग्रामीणों ने कोमल के परिवार और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

